आयुष्मान भारत (PMJAY) योजना क्या है
आयुष्मान भारत योजना भारत सरकार की एक स्वास्थ्य बीमा योजना है , जिसका उदेश्य गरीब और कमजोर परिवारों को मुफ्त चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करना है , जिसमे ₹5 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा कवर मिलता है ,जिसके लिए आप Bajaj finserv ICICI lombard पर अपनी पात्रता जाँच सकते हैं और अपना नाम सूची में देख सकते हैं
लाभ
- प्रति परिवार प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का कवरेज ।
- भारत भर में 7,000 से अधिक इंपैनल अस्पतालों में कैसेलस इजाज ।
- द्वितीय और तृतीयक अस्पतालों में भर्ती खर्चो को कवर करता है ।
- पूर्व-मौजूदा बीमारियों पर कोई सीमा नहीं ।
निः शुल्क पूर्व और पश्चात अस्पताल सेवाए शामिल हैं ।
पात्रता
- लाभार्थियों की पहचान सामाजिक – आर्थिक जाति गणना (SECC) डेटाबेस के माध्यम से की जाती है ।
- गरीबी रेखा से नीचे (BPL) वर्ग के परिवार पात्र हैं ।
- भारतीय नागरिक होने चाहिए ।
- जिन परिवारों के पास पहले से व्यापक सवास्थ्य कवरेज नहीं है ।
सरकार द्वारा निर्धारित आय एवं सामाजिक- आर्थिक मानदंडों को पूरा करना अनिवार्य है ।
आवेदन प्रक्रिया
- आधिकारिक वेबसाइट या विशेष PMJAY पोर्टल पर जाए ।
- आनलाइन स्क्रीनिग टूल का उपयोग करके अपनी पात्रता जांचे ।
- सही व्यक्तिगत और पारिवारिक विवरण के साथ आवेदन पत्र भरे ।
- दिशानिर्देशों के अनुसार सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें ।
- आवेदन जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिये स्वीकृति संख्या नोट करें ।
- संबंधित अधिकारियों द्वारा सत्यापन और अनुमोदन की प्रतीक्षा करें ।
आवश्यकताए
- आधार कार्ड या कोई मान्य सरकार द्वारा जारी आईडी ।
- निवास प्रमाण (जैसे की वोटर आईडी,पासपोर्ट यूटिलिटी बिल)।
- सामाजिक- आर्थिक जाती गणना (SECC)परमाण पत्र
- हालिया पासपोर्ट साइज फोटो ।
- राज्य/केंद्र द्वारा निर्दिष्ट अन्य दस्तावेज (यदि लागू हो)।