प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (आवासीय)

मुफ्त बिजली योजना क्या है 

सरकार की और से किसानों सहित आम उपभोक्ताओ के हित में कई योजनाओ का संचालन किया जा रहा है इस कड़ी में राज्य सरकार की ओर से बिजली उपभोक्ताओ को राहत प्रदान करने का निर्णय लिया है राज्य सरकार की तरफ़ से फ्री सोलर पैनल योजना और मुफ्त बिजली का ऐलान किया गया है इस योजना के तहत प्रदेश सरकार लोगो के घरों की छत पर सोलर पैनल लगाएगी बताया जा रहा है की सरकार की इस योजना से राज्य के करीब 27 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को लाभ मीलेगा उन्हें 150 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिलेगी

किन उपभोक्ताओ को मिलेगा मुफ्त बिजली का लाभ

राज्य सरकार की ओर इस योजना के करीब 1 करोड़ 4 लाख घरेलू उपभोक्ताओ को सीधा लाभ मिलेगा अब वे हर महीने 150 यूनिट तक बिजली का उपभोग बिना कोई बिल दिए कर सकेंगे ख़ास बात यह है कि इस योजना का लाभ सभी पंजीकृत उपभोक्ताओं को मिलेगा इससे आम जानता के मासिक खर्च में काफ़ी राहत मिलेगी और बचाए गए पैसे का उपयोग दूसरी जरूरतों में किया जा सकेगा ।

मुफ्त सोलर पैनल योजना के तहत उपभोक्ताओ को क्या लाभ मिलेगा 

राजस्थान सरकार ने घोसना की है की मुख्यमंत्री निः शुल्क बिजली योजना में पंजीकृत 27 लाख परिवारों को घर की छत पर 1.1 किलोवाट क्षमता के रूफटॉप सोलर पैनल मुफ्त लगाए जाएँगे जिन उपभोक्ताओ का मासिक बिजली उपभोग 150 यूनिट से अधिक है उनके घरों पर यह पैनल प्राथमिकता से लगाये जाएँगे और जिन परिवारों का उपभोग 150 यूनिट से कम है लेकिन जिनके पास छत उपलब्ध है उन्हें भी इसका लाभ मिलेगा राज्य में करीब 11 लाख परिवार ऐसे हैं जिनका बिजली उपभोग 150 यूनिट से कम है

क्या होगी सोलर पैनल की कीमत और कितनी मिलेगी सब्सिडी 

इस योजना में उपभोक्ताओ को कोई खर्च नहीं  होगा । केंद्र और राज्य सरकार मिलकर पुरी लागत वहन करेगी ऐसे में उपभोक्ताओ को सोलर पैनल के लिए कुछ नहीं खर्च करना पड़ेगा । मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़ केंद्र सरकार प्रति 33,000 रुपये व राज्य सरकार 17,000 रुपये की सब्सिडी देगी इस तरह प्रति सोलर पैनल कुल 50,000 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी । यानी उपभोक्ताओ को पूरी तरह मुफ्त में सोलर पैनल मिलेंगे जिससे वे कई सालों तक मुफ्त बिजली का लाभ उठा सकेंगे ।

योजना से सौर ऊर्जा उत्पादन को मिलेगा बढ़ावा 

राज्य सरकार का मानना है की इस योजना से उपभोक्ताओ का बिजली बिल सुन्य हो जाएगा और राज्य में सौर ऊर्जा उत्पादन क्षमता में तेजी से इजाफा होगा उनुमान है की इस योजना के तहत करीब 3000 मेगावाट अतितिक्त सौर ऊर्जा राज्य की ऊर्जा व्यवस्था में जुड़ सकेगी

मुफ्त सोलर योजना से क्या मिलेंगे फायदे 

  • मुफ्त सोलर पैनल योजना के तहत उपभोक्ताओ को 150 यूनिट हर महीने मुफ्त मिलेगी ।
  • 27 लाख परिवारों को 1.1 kw का फ्री रूफटॉप सोलर सिस्टम मिलेगा ।
  • सोलर पैनल लगने के बाद लाभार्थी उपभोक्ताओ का बिजली बिल शून्य हो जाएगा ।
  • सोलर पैनल की लागत को केंद्र और राज्य सरकार स्युंक्त रूप से अनुदान (सब्सिडी) देकर वाहन करेगी
  • इस योजना से सौर ऊर्जा उत्पादन में राज्य को बढ़ावा मिलेगा
  • समुदायक सयंत्रों के ज़रिए सभी बजिली उपभोक्ताओ को जोड़ा जाएगा

राजस्थान को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बीडीए कदम 

राजस्थान सरकार की ये योजना न केवल आम जानता को आर्थिक रूप से मदद देगी बल्कि राज्य को ऊर्जा आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी बड़ा कदम साबित होगा सोलर एनर्जी को बढ़ावा,प्रयावरण संरक्षण और आर्थिक बचत , ये तीन लक्ष्य अक साथ पूरे होंगे

Leave a Comment