PM Kisan 20th Installment Date 2025: भारत सरकार द्वारा किसानों को आर्थिक सहायता देने के उद्देश्य से चलाई जा रही PM Kisan Yojana यानी Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana के अंतर्गत अब तक 19 किस्तें जारी की जा चुकी हैं। अब किसानों को PM Kisan 20th Installment 2025 का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में सरकार की ओर से इससे जुड़ी नई अपडेट सामने आई है, जिसे जानकर करोड़ों किसान भाइयों के चेहरे पर खुशी लौट आई है।
अगर आप भी यह जानना चाहते हैं कि pm kisan 20vi kist kab aaegi, तो यह आर्टिकल आपके लिए पूरी तरह उपयोगी साबित होगा। यहां हम बताएंगे PM Kisan 20th Installment Date 2025, किसे मिलेगी अगली किस्त, और किन दस्तावेजों की जांच करवाना जरूरी है, ताकि आपको ₹2000 की राशि समय पर मिल सके।
PM Kisan 20th Installment 2025: क्या है नई अपडेट?
सरकार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार PM Kisan 20th Installment Date 2025 को लेकर अंदरूनी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह अगली किस्त जून के अंतिम सप्ताह या जुलाई 2025 के पहले सप्ताह तक किसानों के खातों में भेज दी जाएगी। यानी कि pm kisan ki 20vi kist July 2025 में किसी भी दिन आ सकती है।
किन्हें मिलेगी 20वीं किस्त की राशि?
हर वह किसान जो PM Kisan Yojana के तहत पंजीकृत है और जिसकी ई-केवाईसी, भू-अभिलेख सत्यापन और बैंक खाता पूरी तरह अपडेट है, उन्हें ₹2000 की राशि मिलेगी। यह राशि Direct Benefit Transfer (DBT) के माध्यम से सीधे लाभार्थी किसानों के बैंक खाते में भेजी जाएगी।
PM Kisan 20th Installment पाने के लिए करें यह काम: अगर आप चाहते हैं कि आपकी 20वीं किस्त समय पर आपके खाते में आए तो नीचे दिए गए जरूरी कार्य समय पर पूरे करें:
- eKYC अनिवार्य रूप से पूरा करें – OTP या CSC सेंटर की मदद से।
- भू-अभिलेख (Land Records) का सत्यापन करवाएं।
- PM Kisan Portal पर लॉगिन करके Beneficiary Status और Installment History चेक करें।
- बैंक खाता और IFSC कोड सही तरीके से अपडेट करें।
PM Kisan 20th Installment Date Check कैसे करें: अगर आप जानना चाहते हैं कि आपकी 20वीं किस्त कब आएगी या Status क्या है, तो इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
- https://pmkisan.gov.in पर जाएं
- “Beneficiary Status” पर क्लिक करें
- अपना आधार नंबर या मोबाइल नंबर या बैंक खाता नंबर दर्ज करें
- “Get Data” पर क्लिक करके Status देखें
PM Kisan 20vi Kist 2025: क्यों है ये खास?
PM Kisan 20th Installment न केवल किसानों के लिए राहत लेकर आती है, बल्कि यह उनके रबी/खरीफ सीजन की बुआई, खाद, बीज और अन्य खर्चों को पूरा करने में मददगार होती है। इस स्कीम के तहत सरकार अब तक 2 लाख करोड़ से ज्यादा राशि देशभर के किसानों को वितरित कर चुकी है।