Delhi Police Vacancy 2025: दिल्ली पुलिस में निकली एक और भर्ती, 12वीं पास युवाओं के लिए 500 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी

दिल्ली पुलिस में लगातार कई भर्तियां निकली हैं। इससे पहले भी दो और भर्तियां दिल्ली पुलिस में आ चुकी है। अब 12वीं पास युवाओं के लिए फिर से एक भर्ती निकली है।

Delhi Police Vacancy 2025: दिल्ली पुलिस ने एक और भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सरकारी नौकरी पाने के इच्छुक युवाओं के लिए नौकरी पाने का बढ़िया मौका है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (मिनिस्टीरियल) भर्ती 2025 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जो भी इच्छुक और योग्य युवा इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर 20 अक्टूबर 2025 रात 11 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती परीक्षा का पहला चरण दिसंबर 2025 या जनवरी 2026 में आयोजित होने की संभावना है। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 21 अक्टूबर है, जबकि फॉर्म में सुधार का मौका 27 से 29 अक्टूबर तक मिलेगा।

Delhi Police Head Constable Bharti: इतने पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती के माध्यम से कुल 509 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें से पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 341 पद और महिला उम्मीदवारों के लिए 168 पद आरक्षित हैं। पुरुष वर्ग में अनारक्षित के लिए 168 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 34 पद, ओबीसी के लिए 77, एससी के लिए 49, एसटी के लिए 13 पद आरक्षित हैं।
महिला वर्ग में अनारक्षित- 82, ईडब्ल्यूएस-17, ओबीसी- 38, एससी-24 और एसटी के 07 पद आरक्षित हैं।

Delhi Police Vacancy 2025: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है। अंग्रेजी टाइपिंग 30 शब्द प्रति मिनट या हिंदी टाइपिंग 25 शब्द प्रति मिनट की गति होनी चाहिए। वहीं आयु सीमा में न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए। (आयु की गणना 01 जुलाई 2025 से की जाएगी)। अभ्यर्थी का जन्म 02 जुलाई 2000 से पहले और 01 जुलाई 2007 के बाद का नहीं होना चाहिए। ओबीसी वर्ग को 3 वर्ष और एससी/एसटी वर्ग को 5 वर्ष की छूट मिलेगी।

Delhi Police Bharti 2025: सैलरी और चयन प्रक्रिया

इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-4 के अनुसार 25,500 से 81,100 रूपये के तहत वेतन मिलेगा। भर्ती में उम्मीदवारों को कई चरणों से गुजरना होगा, जिनमें कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBT), शारीरिक दक्षता एवं मापदंड परीक्षा (PET और PMT), कंप्यूटर पर टाइपिंग टेस्ट और कंप्यूटर फॉर्मेटिंग टेस्ट शामिल है।लिखित परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी और इसकी अवधि 90 मिनट होगी। इसमें कुल 100 mcq प्रश्न पूछे जाएंगे, प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। अंतिम मेरिट CBT परीक्षा, टाइपिंग टेस्ट और NCC जैसी गतिविधियों से मिलने वाले बोनस अंक को जोड़कर बनाई जाएगी।
जनरल अवेयरनेस: 20 प्रश्न (20 अंक)
क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड (बेसिक अरिथमेटिक): 20 प्रश्न (20 अंक)
जनरल इंटेलिजेंस: 25 प्रश्न (25 अंक)
इंग्लिश लैंग्वेज: 25 प्रश्न (25 अंक)
कंप्यूटर फंडामेंटल, MS Excel, MS Word, इंटरनेट, WWW, ब्राउजर आदि: 10 प्रश्न (10 अंक)

Leave a Comment